Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण वचन

Rajasthan Board Books

Created with Sketch.

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण वचन

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण वचन

शब्द का एक या अनेक होने का भाव वचन दर्शाता है । हिंदी भाषा में एक के लिए एकवचन और एक से अधिक के लिए बहुवचन का प्रयोग किया जाता है।
संज्ञा शब्दों में वचने-परिवर्तन के कुछ नियम  

  1. आकारांत पुल्लिग शब्दों के अंतिम स्वर ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। जैसे – लड़का – लड़के, मुर्गा – मुर्गे।
  2. आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम स्वर ‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। जैसे – बहिन – बहिनें, पुस्तक – पुस्तकें।
  3. आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम स्वर ‘आ’ के साथ ‘एँ’ लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। जैसे – माता – माताएँ, सेना – सेनाएँ।
  4. इकारांत तथा ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘याँ’ जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। बहुवचन बनाते समय ईकारांत शब्दों का अंतिम दीर्घ स्वर ह्रस्व हो जाता है। जैसे- गाड़ी – गाड़ियाँ, लड़की-लड़कियाँ।
  5. ‘उ’ ‘ऊ’ से समाप्त होने वाले शब्दों के अंत में ‘एँ’ जोड़ देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। जैसे – बहू – बहुएँ, ऋतु – ऋतुएँ।
  6. स्त्रीलिंग शब्दों के अंतिम वर्ण ‘या’ के ऊपर अनुनासिक (चन्द्रबिंदु) लगा देने से एकवचन शब्द बहुवचन में परिवर्तित हो जाते हैं। जैसे- चुहिया-चुहियाँ, चिड़िया-चिड़ियाँ।
  7. कतिपय एकवचन शब्दों के साथ – वृंद, लोग, जन, गण आदि लगाकर उनके बहुवचन रूप बनाए जाते हैं, जैसे-गुरु – गुरुजन, अध्यापक – अध्यापकगण, अमीरअमीरलोग, छात्र – छात्रवृंद।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
विकारी शब्दों के संख्याबोधक रूप को वचन। कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं-

  1. एकवचन
  2. बहुवचन।

प्रश्न 2.
वचन कितने प्रकार के होते हैं
(क) दो
(ख) चार
(ग) एक
(घ) पाँच।
उत्तर:
(क) दो

प्रश्न 3.
‘कौआ’ का बहुवचन है
(क) कौएँ
(ख) कोएँ
(ग) कौए
(घ) कोआ।
उत्तर:
(ग) कौए।

प्रश्न 4.
‘सदी’ में वचन है
(क) एकवचन
(ख) दुविवचन
(ग) बहुवचन
(घ) कोई नहीं।
उत्तर:
(क) एकवचन

प्रश्न 5.
‘पंखा’ का बहुवचन है
(क) पंख
(ख) पांख
(ग) पंखे
(घ) पेख
उत्तर:
(ग) पंखे।

प्रश्न 6.
“गलियाँ’ का एकवचन है
(क) गली
(ख) गाली
(ग) गलि
(घ) गालि।
उत्तर:
(क) गली।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों में से एकवचन को बहुवचन में तथा बहुवचन को एकवचन में बदलकर वाक्यों को लिखिए
(i) मुर्गी दाना चुग रही है।
(ii) लड़का पुस्तक पढ़ता है।
(iii) बच्चे खेल रहे हैं।
(iv) लताएँ फैल रही हैं।
(v) चिड़ियाँ बोल रही हैं।
उत्तर:
(i) मुर्गियाँ दाना चुग रही हैं।
(ii) लड़के पुस्तक पढ़ते हैं।
(iii) बच्चा खेल रहा है।
(iv) लता फैल रही है।
(v) चिड़िया बोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *