Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण प्रत्यय
Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण प्रत्यय
भाषा की वह इकाई, जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर नए शब्द का निर्माण करती है, प्रत्यय कहलाती है। प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं –
1. कृत् प्रत्यय- क्रिया या धातु के अंत में लगते हैं।
कृत् प्रत्यय के कुछ उदाहरण
कृत् प्रत्यय | क्रिया | शब्द |
अक | बैठना, बँधना, याचना | बैठक, बंधक, याचक |
अत | बचाना | बचत, खपत |
आ | फेरना | फेरो |
आक | तैरना | तैराक |
आकू | लड़ना | लड़ाकू |
इयल | सड़ना | सड़ियल |
ओड़ | हँसना | हँसोड़ |
औना | खेलना | खिलौना |
वाला | रोना | रोने वाला |
आहट | घबराना | घबराहट |
ता | चलना | चलता |
आवट | लिखना | लिखावट |
2. तधित प्रत्यय- क्रिया या धातु के अलावा अन्य शब्दों में लगते हैं।
तन्धित प्रत्यय के कुछ उदाहरण
आर = सुनार, लुहार। इया = आढ़तिया। ई = तेली, माली। उआ = मछुआ, कछुआ। एरा = सपेरा, मछेरा। हारा = लकड़हारा, पनिहारा। गर = कारीगर, जादूगर। ची = खज़ानची, मशालची। दार = जमींदार, चौकीदार। आ = बुलावा, भुलावा। आई = बुराई, भलाई। आपा = बुढ़ापा। आस = मिठास, खटास। आयत = बहुतायत, अफरायत। औती = फिरौती, बपौती। इख = कालिख। ई = सर्दी, गर्मी। ड्रा = दु:खड़ा, मुखड़ा। त = रंगत, संगत। पन = लड़कपन, बचपन। हट = चिकनाहट, घबराहट। गी = जिंदगी। इमा = लालिमा, गरिमा। ता = गुरुता, प्रभुता, मूर्खता। आल = ननिहाल, ससुराल। जा = भतीजा, नतीजा। एरा = ममेरा, चचेरा। आ = बबुआ, कलुआ। इया = खटिया, लठिया, चुटिया, भरतपुरिया। री = कोठरी, पोटरी। ड़ी = पगड़ी, चमड़ी। ला = पहला, नहला, दहला। रा = दूसरा, तीसरा। ठो = छठा। हेरा = खरहरा, इकहरा, दुहरा। हला = सुनहला, रुपहला। आ = भूखा, सूखा, रूखा। इत = आनंदित, बाधित। इक = साप्ताहिक, लौकिक, मौखिक। ईय = अनुकरणीय, शोचनीय। ईला = रंगीला, बर्फीली। ऐला = विषैला, बनैला। लु = दयालु, कृपालु, ईर्ष्यालु। ई = पंजाबी, मद्रासी, बंगाली। वाला = पुष्कर वाला, दौसा वाला। वान = दयावान, रूपवान। द = जलद, दु:खद, सुखद। दायक = सुखदायक, दु:खदायक, गुणदायक। दायी = दुःखदायी, सुखदायी। था = अन्यथा, सर्वथा, चौथा। वी = तपस्वी, मनस्वी, तेजस्वी। आड़ी = खिलाड़ी, अनाड़ी। इम = स्वर्णिम, रक्तिम।
हिंदी में प्रयुक्त होने वाले अन्य भाषाओं के कुछ प्रत्यय अरबी-फारसी के प्रत्यय
इयत = इंसानियत, खैरियत। खोर = घूसखोर, आदमखोर। गर = कारीगर, जादूगर। दान = खानदान, पीकदान। वान = कोचवान, गाड़ीवान। गीर = आलमगीर, राहगीर। गार = गुनहगार, रोजगार। खाना = दवाखाना, डाकखाना। ची = तोपची, बन्दूकची। दार = दुकानदार, जमींदार।
अंग्रेजी के प्रत्यय
इज्म = बुधिज्म, कम्युनिज्म। इस्ट = सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट, जर्नलिस्ट, केपिटलिस्ट।
परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
प्रत्यय की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
प्रत्यय उस शब्दांश को कहते हैं, जो शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता लाता है, अथवा उसके अर्थ को परिवर्तित कर देता है।
प्रश्न 2.
कृत् प्रत्यय और तदधित प्रत्यय का अंतर स्पष्ट करो।
उत्तर:
जो प्रत्यय क्रिया या धातु शब्दों के अंत में प्रयुक्त होते हैं उन्हें कृत् प्रत्यय कहते हैं तथा जो प्रत्यय धातु या क्रिया शब्दों के अतिरिक्त अन्य शब्दों के अंत में जोड़े जाते हैं, उन्हें तन्धित प्रत्यय कहते हैं।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में ‘इक’ प्रत्यय लगाकर नए शब्द बनाइए- भूगोल, दिन, नीति, वेद, सप्ताह।
उत्तर:
भूगोल + इक = भौगोलिक, दिन + इक = दैनिक, नीति + इक = नैतिक, वेद + इक = वैदिक, सप्ताह + इक = साप्ताहिक
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रत्ययों के सहयोग से नए शब्द बनाइए – ईय, नी, वाला, इत, दारे, वान, आ, इया।
उत्तर:
अनुकरण + ईय = अनुकरणीय। शेर + नी = शेरनी। फल + वाला = फलवाला। आनन्द + इत = आनन्दित। दुकान + दार = दुकानदार। दया + वान = दयावान। भूख + आ = भूखा। खाट + इया = खटिया।
प्रश्न 5.
‘महान’ शब्द में ‘ता’ प्रत्यय लगाने से शब्द बनेगा
(क) महानीयता
(ख) महानता
(ग) महीनता
(घ) महंता।
उत्तर:
(ख) महानता।
प्रश्न 6.
‘बिकाऊ’ शब्द में प्रत्यय लगा है
(क) ‘आऊ’
(ख) ‘अऊ’
(ग) ‘बिऊ’
(घ) लुटी।
उत्तर:
(क) ‘आऊ’।
प्रश्न 7.
“घबराहट’ शब्द में प्रत्यय है
(क) ‘राहट’
(ख) ‘आहट’
(ग) ‘ट’
(घ) ‘राह’।
उत्तर:
(ख) ‘आहट’।
प्रश्न 8.
प्रत्यय लगाया जाता है
(क) शब्द के मध्य में
(ख) शब्द के अंत में
(ग) शब्द के पहले
(घ) शब्द के दोनों भागों में।
उत्तर:
(ख) शब्द के अंत में।
प्रश्न 9.
निम्नांकित शब्दों में से किस शब्द में प्रत्यय नहीं है
(क) गहराई
(ख) नाई
(ग) पढ़ाई
(घ) लिखाई।
उत्तर:
(ख) नाई।
प्रश्न 10.
प्रत्यय के योग से बना शब्द कौन-सा है
(क) नियम
(ख) भाई
(ग) मालिन
(घ) अनुकूल
उत्तर:
(ग) मालिन।
प्रश्न 11.
प्रत्यय के योग से बना शब्द कौन-सा है
(क) स्वदेश
(ख) मित्रता
(ग) अनार
(घ) विनय।
उत्तर:
(ख) मित्रता।
प्रश्न 12.
किस शब्द में ‘तन’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है
(क) जतन
(ख) पतन
(ग) प्रयत्न
(घ) पुरातन
उत्तर:
(घ) पुरातन।
प्रश्न 13.
शेर शब्द को स्त्रीलिंग में बदलने के लिए किस प्रत्यय की आवश्यकता होगी
(क) ई
(ख) नी
(ग) इन
(घ) आनी।
उत्तर:
(ख) नी।
प्रश्न 14.
‘आऊ’ प्रत्यय से बनने वाला शब्द है
(क) टिकाऊ
(ख) वैदिक
(ग) जमींदार
(घ) कोचवान।
उत्तर:
(क) टिकाऊ।