Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण क्रिया

Rajasthan Board Books

Created with Sketch.

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण क्रिया

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण क्रिया

निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दीजिए

  1. राम पढ़ रहा है।
  2. वह बीमार है।
  3. ईश्वर सब जगह है।

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द कार्य के होने का, अवस्था का और स्थिति का बोध करा रहे हैं। इस प्रकार क्रिया. प्रत्येक वाक्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अनिवार्यतः रहती है । बिना क्रिया के वाक्य अपूर्ण होता है।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, उसे क्रिया कहते हैं।

प्रश्न 2.
वाक्य में क्रिया को क्या महत्व है?
उत्तर:
क्रिया का वाक्य में उतना ही महत्त्व है जितना कि शरीर में आत्मा का। क्रिया के अभाव में वाक्य निरर्थक होता है।

प्रश्न 3.
क्रिया के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
‘कर्म’ के अनुसार क्रिया के दो भेद होते हैं

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया।

व्युत्पत्ति के आधार पर भी क्रिया के दो भेद होते हैं

  1. मूल क्रिया
  2. यौगिक क्रिया।

प्रश्न 4.
यौगिक क्रिया के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
यौगिक क्रिया के चार भेद होते हैं-

  1. संयुक्त क्रिया
  2. नामधातु क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. पूर्वकालिक क्रिया।

प्रश्न 5.
सकर्मक तथा अकर्मक क्रिया में क्या अंतर है?
उत्तर:
जब क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है, तो क्रिया सकर्मक होती है और जब क्रिया का फल कर्ता पर पड़ता है तो क्रिया अकर्मक होती है।

प्रश्न 6.
सामान्य क्रिया तथा संयुक्त क्रिया में क्या अंतर है?
उत्तर:
दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनने वाली क्रिया संयुक्त क्रिया कहलाती है, जबकि सामान्य क्रिया में एक ही धातु होती है।

प्रश्न 7.
नामधातु क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसी क्रियाएँ जो संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण शब्दों से बनती हैं, नामधातु क्रियाएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 8.
पूर्वकालिक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब वाक्य में एक क्रिया समाप्त हो जाने के बाद दूसरी क्रिया होती है, तब समाप्त होने वाली पहली क्रिया पूर्वकालिके क्रिया कहलाती है।

प्रश्न 9.
जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है उसे कहते हैं
(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक
(ग) प्रेरणार्थक
(घ) पूर्वकालिक
उत्तर:
(ख) सकर्मक

प्रश्न 10.
क्रिया में ‘कर’ लगने से क्रिया का रूप बनता है
(क) संयुक्त क्रिया
(ख) पूर्वकालिक क्रिया
(ग) नामधातु क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर:
(ख) पूर्वकालिक क्रिया।

प्रश्न 11.
जब कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी अन्य को उसे करने की प्रेरणा देता है, ऐसी क्रिया कहलाती है|
(क) नामधातु।
(ख) पूर्वकालिक
(ग) प्रेरणार्थक।
(घ) संयुक्त।
उत्तर:
(ग) प्रेरणार्थक

प्रश्न 12.
उसकी बात सुन लो’ वाक्य में क्रिया है
(क) संयुक्त
(ख) नामधातु
(ग) प्रेरणार्थक
(घ) पूर्वकालिक।
उत्तर:
(क) संयुक्त

प्रश्न 13.
“काम करते जाओ’ वाक्य में क्रिया है
(क) काम
(ख) करते
(ग) जाओ
(घ) करते जाओ।
उत्तर:
(घ) करते जाओ।

प्रश्न 14.
‘सीता रोती है’ वाक्य में क्रिया है
(क) अकर्मक
(ख) सकर्मक।
(ग) यौगिक
(घ) प्रेरणार्थक।
उत्तर:
(क) अकर्मक

प्रश्न 15.
‘मोहन गेंद से खेलता है’ वाक्य में क्रिया शब्द है
(क) मोहन
(ख) गेंद
(ग) खेलता है
(घ) से।
उत्तर:
(ग) खेलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *