Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण समास

Rajasthan Board Books

Created with Sketch.

Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण समास

Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण समास

‘समास’ शब्द का अर्थ है- सम् + आस, अर्थात् पास बैठाना। समास शब्दों को संक्षिप्त कर देता है। विभक्ति रहित शब्दों को मिला देने से जो एक शब्द बनता है, उसे ‘समस्तपद’ या ‘समास’ कहते हैं। जैसे – ‘रसोई के लिए घर’। इस शब्द समूह में से विभक्ति चिह्न ‘के लिए’ हटा देने के उपरांत दो शब्द बचे हैं। ‘रसोई’ तथा ‘घर’। इन दोनों शब्दों को पास-पास कर देने से एक शब्द बनता है-‘रसोईघर। यही समस्त पद है।
समस्तपद को पुनः विभक्ति चिह्न लगाकर उसका विग्रह कर लेते हैं। समस्त पद के पहले शब्द को ‘पूर्वपद तथा दूसरे शब्द को ‘उत्तरपद’ कहते हैं। जैसे–’रसोईघर’ में ‘रसोई’ पूर्व पद है तथा ‘घर’ उत्तरपद है। कुछ अन्य उदाहरण देखिये:
RBSE Class 6 Hindi व्याकरण समास1

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
समास किसे कहते हैं?
उत्तर:
दो या दो से अधिक शब्दों अथवा पदों के योग को समास कहते हैं।

प्रश्न 2.
समास कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
समास छः प्रकार के होते हैं–

  1. अव्ययीभाव समास
  2. तत्पुरुष समास
  3. कर्मधारय समास
  4. विगु समास
  5. वंद्व समास
  6. बहुव्रीहि समास

प्रश्न 3.
तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जिस समास में उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच से दुवितीया से सप्तमी विभक्ति तक के कारक चिह्नों का लोप होता है, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। जैसे – गृहगत = घर को गया हुआ, रेखांकित = रेखा से कित, दानपात्र = दान के लिए पात्र, वृक्षपतित = वृक्ष से गिरा हुआ, धर्मभ्रष्ट = धर्म से भ्रष्ट, विद्यालय = विद्या के लिए आलय, गुरुभक्ति = गुरु में भक्ति, जलमग्न = जले में मग्न (डूबा हुआ)।

प्रश्न 4.
अव्ययीभाव समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जिस समास में पहला पद अव्यय और दूसरा पद संज्ञा होता है, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। जैसेयथाशक्ति = शक्ति के अनुसार, प्रतिदिन = दिन-दिन, निडर = बिना डर के, आमरण = मरण काल तक।

प्रश्न 5.
कर्मधारय समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जिस समास में पहला पद विशेषण और दूसरा पद। विशेष्य होता है, उसे कर्मधारय समास कहते हैं।
जैसे-नीलकमल = नीला है जो कमल, पीतवसन = पीत है जो वसन, चंद्रमुख = चंद्र के समान मुख, रक्तकमल = रक्तवर्णीय कमल, सुपुत्र = अच्छा पुत्र।

प्रश्न 6.
विगु समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइये।
उत्तर:
जिस समास में पहला पद संख्यावाची और दूसरा पद संज्ञा होता है, उसे विगु समास कहते हैं। जैसे-त्रिभुवन = तीन भवनों का समूह, त्रिफला = तीन फलों का समूह, अष्टकोण = आठ कोणों का समूह।

प्रश्न 7.
द्वंद्व समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जिस समास में दोनों पदों की प्रधानता होती है। तथा दोनों पदों के बीच ‘और’ शब्द का लोप होता है, उसे द्वंद्व समास कहते हैं। जैसे-माता-पिता = माता और पिता, राजा-प्रजा = राजा और प्रजा। सुख-दु:ख = सुख और दुःख। सीताराम = सीता और राम।

प्रश्न 8.
बहुव्रीहि समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जिस समास में प्रस्तुत पद की प्रधानता न होकर अन्य पद प्रधान होता है, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं। जैसे-चतुरानन = चार हैं मुख जिसके अर्थात् ब्रह्मा। चक्रपाणि = चक्र है पाणि में जिसके अर्थात् विष्णु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *