Rajasthan Board RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द

Rajasthan Board Books

Created with Sketch.

Rajasthan Board RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द

Rajasthan Board RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द

‘विलोम’ शब्द का अर्थ विपरीत या उल्टा होता है । किसी शब्द के विपरीत अर्थ वाले शब्द को उसका विलोम कहते हैं, जैसे – ‘हार’ का विपरीत अर्थ वाला शब्द ‘जीत’ है। अतः ये दोनों शब्द एक-दूसरे के विलोम शब्द हैं। नीचे कुछ शब्द और उनके विलोम शब्द दिए गए हैं।

RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 1
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 2
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 3

पाठ्य पुस्तक ‘हिंदी प्रबोधिनी’ से संबंधिनी विलोम शब्द

RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 4
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 5
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 6
RBSE Class 9 Hindi व्याकरण विलोम या विपरीतार्थक शब्द 7

परीक्षोपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
सही विकल्प छाँटकर उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1.
‘अश्लील’ का विलोम शब्द है
(क) अलील
(ख) इश्लील
(ग) श्लील
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग) श्लील

प्रश्न 2.
दीर्घायु’ का विलोम शब्द है
(क) चिरायु
(ख) अल्पायु
(ग) लघ्वायु
(घ) अचिरायु
उत्तर:
(ख) अल्पायु

प्रश्न 3.
इति’ का विलोम शब्द है
(क) अथ
(ख) ईति
(ग) नीति
(घ) अतः
उत्तर:
(क) अथ

प्रश्न 4.
‘कठोर’ का विलोम शब्द नहीं है
(क) मुलायम
(ख) नरम
(ग) कोमल
(घ) कड़ा
उत्तर:
(घ) कड़ा

प्रश्न 5.
ज्ञेय का विलोम शब्द है
(क) अज्ञेय
(ख) अजेय
(ग) अगेय
(घ) अप्रेय।
उत्तर:
(क) अज्ञेय

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
(क) तरुण,
(ख) गम्भीर
उत्तर:
(क) वृद्ध,
(ख) वाचाल

प्रश्न 2.
बन्धन, कठोर और चल शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर:

  1. बन्धन = मोक्ष
  2. कठोर = कोमल
  3. चल = अचल

प्रश्न 3.
धवल, यश और वृद्धि के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर:

  1. धवल = कृष्ण
  2. यश = अपयश
  3. वृद्धि = ह्यस।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
(क) प्राचीन
(ख) भय
(ग) लौकिक
उत्तर:
(क) प्राचीन = अर्वाचीन
(ब) भय = साहस
(स) लौकिक = अलौकिक

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए
1. विधि
2. यौवन
3. सरस
उत्तर:

  1. विधि = निषेध
  2. यौवन = वार्धक्य
  3. सरस = नीरस

प्रश्न 6.
ध्वंस, धृष्ट और लिखित के विपरीतार्थक शब्द लिखिए
उत्तर:

  1. ध्वंस = निर्माण
  2. धृष्ट = विनीत
  3. लिखित = मौखिक

प्रश्न 7.
निम्नलिखित के विपरीतार्थक शब्द लिखिए
1. स्तुति
2. स्थूल
3. गृहस्थ
उत्तर:

  1. स्तुति = निन्दा
  2. स्थूल = सूक्ष्म
  3. गृहस्थ = संन्यासी

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए
1. नवीन
2. निकृष्ट
उत्तर:

  1. नवीन = प्राचीन
  2. निकृष्ट = उत्कृष्ट

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए
1. अनभिज्ञ
2. संघटन
उत्तर:

  1. अनभिज्ञ = अभिज्ञ
  2. संघटन = विघटन

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से प्रत्येक का एक-एक विपरीतार्थक शब्द लिखिए
1. क्षुद्र
2. गौण
उत्तर:

  1. क्षुद्र = विराट्
  2. गौण = मुख्य

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विलोम शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर:
परस्पर विपरीत अर्थ का ज्ञान कराने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं। ये शब्द एक-दूसरे के विपरीत होते हैं। अतः इन्हें विपरीतार्थक शब्द भी कहते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
1. नीति
2. गुप्त
3. कनिष्ठ
4. नूतन
5. अधिकार
6. शिव
7. यश
8. मंथर
उत्तर:

  1. अनीति
  2. प्रकट
  3. वरिष्ठ
  4. पुरातन
  5. अनधिकार
  6. अशिव
  7. अपयश
  8. तीव्र

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान में रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
(क) उसने दिन ……………….परिश्रम किया।
(ख) जीवन और ………………. का सनातन सम्बन्ध है।
(ग) ईश्वर असम्भव को भी ……….. बना सकता है।
(घ) सज्जन पुरुषों को ……………….. कष्ट देते हैं।
उत्तर:
(क) रात
(ख) मृत्यु
(ग) सम्भव
(घ) दुर्जन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
1. प्रशंसा
2. वाचाल
3. संकीर्ण
4. ज्येष्ठ
5. सुरुचि
उत्तर:

  1. निन्दा
  2. मूक
  3. उदार
  4. कनिष्ठ
  5. कुरुचि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *