Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण अशुद्ध-शुद्ध वाक्य

Rajasthan Board Books

Created with Sketch.

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण अशुद्ध-शुद्ध वाक्य

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण अशुद्ध-शुद्ध वाक्य

अशुद्ध लिखने वाले तथा अशुद्ध बोलने वाले व्यक्ति को कहीं भी सम्मान नहीं मिलता। विद्यार्थियों को अशुद्ध लिखने पर कम अंक मिलते हैं। इसलिए हमेशा शुद्ध वाक्य लिखने व बोलने का प्रयास करना चाहिए। कुछ अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप साथ-साथ लिखे हुए

कुछ अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप

1.
अशुद्ध : मेरे को जाना है।
शुद्ध : मुझे जाना है।

2.
अशुद्ध : मेले में अनेकों लोग आये थे।
शुद्ध : मेले में अनेक लोग आये थे।

3.
अशुद्ध : पिताजी ने नौकर को बुलाये।
शुद्ध : पिताजी ने नौकर को बुलाया।।

4.
अशुद्ध : सीता को, रीता को और अंशु को कल मैंने साथ-साथ देखा था।
शुद्ध : मैंने सीता, रीता और अंशु को कल साथ-साथ देखा था।

5.
अशुद्ध : स्वामी दयानंद का देश आभारी रहेगा।
शुद्ध : देश स्वामी दयानंद का आभारी रहेगा।

6.
अशुद्ध : केवल यहाँ दो विद्यालय हैं।
शुद्ध : यहाँ केवल दो विद्यालय हैं।

7.
अशुद्ध : कॉपियाँ ये किसकी हैं।
शुद्ध : ये कॉपियाँ किसकी हैं?

8.
अशुद्ध : प्रस्तुत पक्तयाँ ‘भाभी’ से ली हैं।
शुद्ध : प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘भाभी’ से ली गयी हैं।

9.
अशुद्ध : पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया गया।
शुद्ध : पुलिस द्वारा लुटेरों का पीछा किया गया।

10.
अशुद्ध : अध्यापक ने हमसे पाठ पढ़ाया।
शुद्ध : अध्यापक ने हमसे पाठ पढ़वाया।

11.
अशुद्ध : हरी ने स्कूल गया और पढ़ा।।
शुद्ध : हरी स्कूल गया और पढ़ा।

12.
अशुद्ध; मुझे केवल सौ रुपये मात्र मिले।
शुदय : मुझे केवल सौ रुपये मिले।।

13.
अशदथे : हम सब यहाँ सकुशलपूर्वक हैं।
शुद्ध : हम सब यहाँ सकुशल हैं।
अथवा
हम सब यहाँ कुशलतापूर्वक हैं।

14.
अशुद्ध : वह आये तो मैं जाता।
शुद्ध : वह आता तो मैं जाता।

15.
अशुद्ध : एक गर्मियों के दिन की बात है।
शुद्ध : गर्मियों के एक दिन की बात है।

16.
अशुद्ध : देखो, विद्यार्थी युद्ध कर रहे हैं।
शुद्ध : देखो, विद्यार्थी झगड़े रहे हैं।

17.
अशुद्ध : जयपुर में अनेक दर्शनीय स्थान देखने योग्य
शुद्ध : जयपुर में अनेक दर्शनीय स्थान हैं।
या
जयपुर में अनेक स्थान देखने योग्य हैं।

18.
अशुद्ध : तुमने पढ़ना चाहिए।
शुद्ध : तुम्हें पढ़ना चाहिए।

19.
अशुद्ध : परसों हम अनेक काम किये।
शुद्ध : परसों हमने अनेक काम किये।

20.
अशुद्ध : राम और हरि खेलता हैं।
शुद्ध : राम और हरि खेलते हैं।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करते हुए लिखिएअशुद्ध वाक्य –

  1. आप जैसा कृपालू मित्र ढूंढने पर भी कहाँ मिलेगा?
  2. महात्मा जी का दर्शन करके हर्ष हुआ।
  3. घृणा स्त्रियों का आभूषण है।
  4. मैं आपका दर्शन करने चला आया।
  5. आप केवल निरे मूर्ख हैं।
  6. राम मन-ही-मन में सोचने लगा।
  7. आप दो घंटे पीछे क्यों आये हैं?
  8. उसने अपनी विशाल प्रतिभा का परिचय दिया।
  9. मैं केवल मात्र आप पर ही विश्वास करता हूँ।
  10. मेरे को यह रुचिकर नहीं है।
  11. रोहित का कथन उसके कार्यों के अनुरूप है।
  12. प्राय: सभी लोग ऐसा मानते हैं।
  13. तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता।
  14. वह एक विद्वान महिला है।
  15. यहाँ शुद्ध गाय का घी बिकता है।

शुद्ध वाक्य –

  1. आप जैसा कृपालु मित्र ढूँढने पर भी कहाँ मिलेगा?
  2. महात्माजी के दर्शन करके हर्ष हुआ।
  3. लज्जा स्त्रियों का आभूषण है।
  4. मैं आपके दर्शन करने चला आया।
  5. आप निरे मूर्ख हैं।
  6. राम मन-ही-मन सोचने लगा।
  7. आप दो घंटे देर से क्यों आये हैं?
  8. उसने अपनी महान् प्रतिभा का परिचय दिया।
  9. मैं केवल आप पर ही विश्वास करता हूँ।
  10. मुझे यह रुचिकर नहीं है।
  11. रोहित का कथन उसके कार्य के अनुरूप है।
  12. लोग प्रायः ऐसा मानते हैं।
  13. तुमसे कोई काम नहीं हो सकता।
  14. वह एक विदुषी महिला है।
  15. यहाँ गाय का शुद्ध घी बिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *