Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 11 राजस्थान का सामाजिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी विकास

Rajasthan Board Books

Created with Sketch.

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 11 राजस्थान का सामाजिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी विकास

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 11 राजस्थान का सामाजिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी विकास

पातुगत प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
शिक्षक की सहायता से अपने आस-पास रहने वाले परिवारों में निरक्षर एवं कभी विद्यालय नहीं जाने वाले लोगों की सूची बनाइए एवं कारणों को जानकर कक्षा में चर्चा कीजिए। (पृष्ठ 86)
उत्तर
मेरे आस-पास रहने वाले परिवारों में निरक्षर व कभी विद्यालय नहीं जाने वाले लोगों की सूची
(क) निरक्षर लोग-रामू काका, कालू काका, रमिया चाची, महावीर दादा, मनोहारी दादी आदि।
(ख) कभी विद्यालय न जाने वाले लोग-दिनेश, महेश, मोहन, राखी, रेखा, गुड़िया आदि। जब मैंने शिक्षक महोदय से बात की तो पता चला कि निरक्षर लोगों तथा कभी विद्यालय न जाने वाले लोगों द्वारा शिक्षा न ग्रहण करने के पीछे सवाधिक बड़ा कारण शिक्षा की उपयोगिता न जानना, लापरवाही और गरोची थी।

प्रश्न 2.
ऊर्जा के परम्परागत व गैर परम्परागत स्रोतों की तालिका बनाइए। (पृष्ठ 87)
उत्तर
(1) ऊर्जा के परम्परागत स्रोत-लकड़ी, कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, जल व तापीय विद्युत आदि।
(2) ऊर्जा के गैर परम्परागत स्रोत–सार, पवन, थाराय, भूतापीय, बायोगैस एथं परमाणु ऊजा आदि।

प्रश्न 3.
इस पाठ में आए हुए चित्रों तथा रेखाचित्रों के बारे में शिक्षक से जानकारी प्राप्त करके कक्षा में चर्चा कीजिए। (पृष्ठ 89)
उत्तर
राज्य में जयपुर मेट्रो के शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा हुई है क्योंकि उन्हें यातायात का वैकल्पिक साधन मिल गया है। इसी तरह बूंदी टनल के निर्माण के बाद लोगों की यात्रा में लगने वाला कीमती समय बचा है क्योंकि इसके कारण 30  मिनट का सफर केवल 5 मिनट में पूरा किया जा सकता है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प को चुनिए
प्रश्न 1.
(i) क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान है
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) वा
(द) दसवाँ।
उत्तर
(अ) पहला

(ii) 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता है
(अ) 60.1 प्रतिशत
(ब) 62.1 प्रतिशत
(स) 64.1 प्रतिशत
(द) 6.1 प्रतिशत
उत्तर
(द) 6.1 प्रतिशत

(iii) राज्य में ‘नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ लागू किया गया
(अ) 1 अप्रैल 2009
(ब) 1 अप्रैल 2010
(स) 1 अप्रैल 2011
(द) 1 अप्रेल 2012
उत्तर
(स) 1 अप्रैल 2011

(iv) राजस्थान में मेट्रो रेल शुरू हुई है
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर में ।
(स) उदयपुर में
(द) कोटा में।।
उत्तर
(ब) जयपुर में ।

प्रश्न 2.
सामाजिक विकास के आवश्यक घटक कौन-कौन से है?
उत्तर
सामाजिक विकास के अवश्यक घटक शिक्षा, चिकित्सा, आवास, सामाजिक सुरक्षा और स्वच्छता आदि हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान में तीव्र आर्थिक विकास के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर
राजस्थान में तीव्र आर्थिक विकास के लिए विशिष्ट प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत राज्य में 36 उद्योग केन्द्र एवं 7 उपकेन्द्र कार्यरत हैं। निवेश संवर्द्धन ब्यूरो भी इस दिशा में अच्छी तरह कार्य कर रहा है। अधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए उद्योग विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय वित्त | निगम के साथ नॉलेज पार्टनरशिप समझौता किया है।

प्रश्न 4.
तकनीकी विकास के कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर
राजस्थान में तकनीकी विकास के दो उदाहरण निम्नलिखित हैं
(क) राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय-तकनीकी शिक्षा एवं गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए इसकी स्थापना कोटा में की गई है। इसके द्वारा तकनीकी एवं प्रबंधन में दक्ष लोगों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है।
(ख) सूचना प्रौद्योगिकी एवं नॉलेज कॉरीडोर-तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इन पर भी कार्य जोर-शोर से हो रहा है।

प्रश्न 5.
राजस्थान में कौन-कौन से उद्योगों का विकास हुआ है।
उत्तर
राजस्थान में मुख्यत: खनिज एवं वस्त्र आधारित उद्योगों का विकास हुआ है। इसके साथ-साथ यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पालिएस्टर फाइबर और सीमेंट उपादक राज्य हैं। राजस्थान में जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, रसायन, चमड़ा, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल उद्योग आदि का भी समुचित विकास हुआ है।

प्रश्न 6.
प्रौद्योगिकी विकास पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर
पिछले कुछ समय से राजस्थान में प्रौद्योगिको विकास बहुत तीव्र गति से हुआ है। प्रौद्योगिकी विकास को या देने के लिए राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय’ की कोटा में स्थापना की गई है। यही नहीं ‘सूचना प्रौद्योगिकी पार्क एवं ‘नॉलेज कॉरीडोर’ की स्थापना की योजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। प्रौद्योगिकी विकास के कारण हो राजस्थान में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। प्रौद्योगिकी विकास का ही परिणाम है कि राजकीय सेवाओं सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने एवं जनता की शिकायत निवारण के उद्देश्य से राजस्थान संपर्क पोर्टल www. sampark rajasthan.gov.in का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

प्रश्न 7.
राजस्थान में शिक्षा एवं साक्षरता पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर
राजस्थान में साक्षरता के प्रतिशत में लगातार वृद्धि हो रही हैं क्योंकि राज्य के गठन के बाद से ही राज्य सरकार शैक्षिक संसाधनों का विकास करके शिक्षा का विस्तार कर रही है। विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों जैसे; सतत शिक्षा एवं साक्षरता कार्यक्रम, सर्वशिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और साक्षर भारत मिशन आदि के माध्यम से राजस्थान सरकार शिक्षा एवं साक्षरता की स्थिति सुधारने हेतु प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि जहाँ 1951 ई. में राजस्थान का साक्षरता प्रतिशत 8.02 था वहीं 2011 में बढ़कर 66.17 प्रतिशत हो गया। शिक्षा एवं साक्षरता की स्थिति में गुणात्मक सुधार लाने के लिए राज्य में ‘नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009’ दिनांक 1 अप्रैल 2011 से लागू किया गया है। यह अधिनियम शिक्षा के सार्वजनीकरण का बहुत अच्छा माध्यम बना है।

प्रश्न 8.
राज्य के आर्थिक विकास पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर
राजस्थान का आर्थिक विकास विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का मिला-जुला एवं सकारात्मक परिणाम हैं। यद्यपि राजस्थान की अर्थव्यवस्था मूलत: कृषि एवं ग्राम आधारित है किन्तु यह राज्य संगमरमर, ताँबा, जस्ते की खानों और नमक के भण्डारों के लिए भी प्रसिद्ध है। आधिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक गतिविधियों के संचालन हेतु मार्गदर्शन, सहायता एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा हैं। उद्योगों की स्थापना एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ व सहायता प्रदान कराने के लिए वर्तमान में राज्य में 35 जिला उद्योग केन्द्र और 7 उपकेन्द्र कार्यरत हैं।

राजस्थान में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने हेतु नई निवेश प्रोत्साहन नीति जारी की गई है। राज्य में निजी निवेश कोप्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा समय-समय पर निवेश प्रोत्साहन सम्मेलन आयोति कर उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ही ‘रिसर्जेण्ट राजस्थान सम्मेलन 19 व 20 नवम्बर 2015 को जयपुर में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक उद्योगपति सम्मिलित हुए। इन उद्योगपतियों ने राजस्थान में पूंजी निवेश करने के लिए राजस्थान सरकार के साथ सरबों रुपयों के निवेश के समझौते किए हैं। यदि ये निवेश साकार हुए तो आर्थिक विकास की दृष्टि से राजस्थान अग्रणी राज्य हो जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
वर्तमान में राजस्थान में कितने जिला उद्योग केन्द्र कार्यरत
(अ) 36
(ब) 26
(स) 10
(द) 46.
उत्तर
(अ) 36

प्रश्न 2.
1931 में राजस्थान का साक्षरता प्रतिशत था
(अ) 8.00 प्रतिशत
(ब) 8.02 प्रतिशत
(स) 9.02 प्रतिशत
(द) 10.00 प्रतिशत्
उत्तर
(ब) 8.02 प्रतिशत

प्रश्न 3.
राजस्थान की अर्थव्यवस्था मूलतः है
(अ) विनिर्माण आधारित
(ब) सेवा-ऊद्योग आधारित
(स) कृषि एवं ग्राम आधारित
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर
(स) कृषि एवं ग्राम आधारित

प्रश्न 4.
सीमेंट उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान को देश में स्थान
(अ) पहला
(ब) दूसरा
(स) तीसरा
(द) चौथा।
उत्तर
(ब) दूसरा

निम्नलिखित में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) राजस्थान में ‘नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ ………… को लागू किया गया।
(2) इनिशिएटिव फोर क्वालिटी एजुकेशन (एस. आई. क्यू. ई.) कार्यक्रम ………. में वृद्धि के लिए संचालित किया जा रहा हैं।
(3) ‘राजस्थान राज्य में मुख्यत: खनिज एवं ……उद्योग हैं।
(4) राजस्थान में प्रौद्योगिकी शिक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए …….. की स्थापना की गई है।
उत्तर
(1) 1 अप्रैल, 2011
(2) शिक्षा की गुणवत्ता
(3) वस्त्र आधारित
(4) राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय।

अति लघूत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1, राजस्थान का क्षेत्रफल कितने वर्ग किमी, है?
उत्तर
राजस्थान का क्षेत्रफल 342230 वर्ग किमी. है

प्रश्न 2.
‘नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2003’ की सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है?
उत्तर
इसमें 6 से 14 वर्ष तक के प्रत्येक बालक बालिका के लिए प्रारम्भिक शिक्षा को नि:शुल्क प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान किस कार्यक्रम के तहत उपलब्ध करवाया जा रहा है?
उत्तर:
खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ।

प्रश्न 4.
राजस्थान में मुख्यत: किस प्रकार के योग पाए जाते
उत्तर
राजस्थान में मुख्यत: खनिज एवं वस्त्र आधारित उद्योग पाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
भारत का दूसरा पॉलिएस्टर फाइबर उत्पादक राज्य कौनसा है ?
उत्तर
राजस्थान।

प्रश्न 6.
राजकीय सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करने एवं जनता की शिकायतों के निवारण के उद्देश्य से राजस्थान में कौन-सा सम्पर्क पोर्टल कार्य कर रहा हैं?
उत्तर
‘www.sampark.rajasthan.gov.in’ 149 पोर्टल सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है।

लत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
राजस्थान में शिक्षा के प्रसार एवं विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर
राजस्थान में शिक्षा के प्रसार एवं विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। शैक्षिक संसाधनों का विकास करके शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण सार्वजनीकरण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर आदर्श विद्यालय योजना प्रारम्भ की गई है। शिक्षा में गुणवत्ता की वृद्धि के लिए स्टेट इनिशिएटिव फोर क्वालिटी एजूकेशन (एस. आई. क्यू. ई.) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। ‘नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009’ को 1 अप्रैल 2011 को लागू करके शिक्षा को सार्वजनीकरण का सशक्त माध्यम बनाया गया है।

प्रश्न 2.
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर
राजस्थान सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्ति एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उए हैं। इन कदमों में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, नि:शुल्क जाँच योजना, जननी-शिशु सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ “शन, 108 टोल फ्री एम्बुलेन्स सेवा, 104 टोल फ्री सेवा आदि अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इन समस्त योजनाओं का प्रतिफल यह है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच आम आदमी तक हो गई है।

प्रश्न 3.
आवास एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राजस्थान सरकार के क्रिया-कलापों का ऊन्लेख कीजिए।
उत्तर
आवास एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में राजस्थान सरकार अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से एसे गरीब परिवारों को आवासहीन हैं उनको सस्ता आवास उपलब्ध  करवाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार खुले में शौच जाने से रोकने  के लिए शौचालयविहीन घर वाले गरीब परिवारों को शौचालय का निर्माण करने के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवा  रही है। कोई भूखा न रहे इसलिए खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

प्रश्न 4.
राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अन्लेख कीजिए।
उत्तर
राज्य में उद्योगों को कढ़ावा देने हेतु सरकार ने निजी निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। इस हेतु उद्योगपतियों का सम्मेलन आयोजित करना अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार का एक सम्मेलन ‘रिसर्जेण्ट राजस्थान’ 19 व 20 नवम्बर 2015 को जयपुर में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक उद्योगपति सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में राजस्थान में पूँजी निवेश के लिए उद्योगपतियों एवं राजस्थान सरकार के बीच खरबों रुपयों के निवेश समझौते हुए। इन निवेशों के सफल होने पर राजस्थान उद्योगों की दृष्टि से अग्रणी राज्य बन जाएगा।

प्रश्न 5.
दिनी मुम्बई इण्डस्ट्रीयल कॉरीडोर (डी. एम. आई. सी.) क्या है? समझाइए।
उत्तर
‘दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरीडोर परियोजना’ एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें शामिल किए गए विभिन्न क्षेत्रों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत औद्योगिक पार्क, ऊर्जा संयंत्र, नॉलेज सिटी परिवहन सेवाएँ और अन्य सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। ताकि क्षेत्र का अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप चहुंमुखी विकास हो सके। डी. एम. आई. सी. का एक बहुत बड़ा हिस्सा राजस्थान राज्य से होकर गुजरेगा। परिणामस्वरूप इस कॉरीडोर के विकास के साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास तीव्र गति पकड़ लेगा।

प्रश्न 6.
निवेश संवर्द्धन ब्यूरो (बी, आई. पी.) का कार्य क्या है?
उत्तर
निवेश संवर्द्धन ब्यूरो (बी. आर. पी. ) राजस्थान में कार्यरत एक ऐसी संस्था है जो राज्य सरकार एवं निवेशकों के बीच समन्वयक की तरह कार्य करते हुए परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी दिलवाने तथा समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य कर रही हैं।

दीर्य उत्तरीय प्रश्न 
प्रश्न 1.
सामाजिक विकास के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा क्या-क्या कार्य किए गए हैं। विस्तारपूर्वक समझाइए।
उत्तर
सामाजिक विकास के अन्तर्गत शिक्षा, चिकित्सा, आवास, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता आदि से सम्बन्धित क्रियाकलाप समाहित होते हैं। राजस्थान सरकार द्वारा उक्त सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इस बात को समझते हुए कि शिक्षा लोगों को उत्पादकता एवनात्मकता में वृद्धि करती है, राज्य सरकार शैक्षिक संसाधनों का विकास एवं विस्तार करके राज्य के लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के उौस प्रयास कर रही हैं। सामाजिक विकास के एक अन्य अत्यन्त महत्वपूर्ण घटक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। परिणामस्वरूप राज्य में मृत्यु-दर तथा मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना, नि:शुल्क जाँच योजना, जननी-शिशु सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बी. पी. एल. जीवन रक्षा कोष जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर प्रगति पर है।

आवास एवं खाद्य सुरक्षा सामाजिक विकास का ऐसा घटक है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इस बात को
समझते हुए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से आवासहीन गरीबों को सस्ता आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही साथ शौचालयविहीन आवास वाले गरीब परिवारों को शौचालय के निर्माण हेतु सहायता दी जा रही है। कोई व्यक्ति भूखा न रहे इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अत: खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से आर्थिकप से कमजोर परिवारों को भोजन हेतु खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि राजस्थान सरकार सामाजिक विकास के पथ पर अग्रसर है।

प्रश्न 2.
राजस्थान के आर्थिक विकास में कौन-कौन से घटक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं ?
उत्तर
राजस्थान का आर्थिक विकास अर्थव्यवस्था के कई घटकों जैसे खनिज एवं उद्योग, ऊर्जा के संसाधन, परिवहन एवं प्रौद्योगिकी के विकास का समन्वित रूप है। वैसे तो राजस्थान की अर्थव्यवस्था मूलत: कृषि एवं ग्राम आधारित है। किन्तु यहाँ मुख्यत: खनिज एवं वस्त्र आधारित उद्योग पाए जाते हैं जो राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऊर्जा के संसाधनों की राज्य के आर्थिक विकास में दिए जा रहे योगदान को हम इस दृष्टि से समझ सकते हैं कि इनके बिना औद्योगिक गतिविधियाँ सव नहीं हैं और बिना औद्योगिक विकास के आर्थिक विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। राजस्थान में आण्विक ऊर्जा परियोजना, तापीय परियोजना और ऊर्जा के गैर परम्परागत स्रोतों ने राज्य के आर्थिक विकास को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है।

राज्य में सड़कों एवं रेलमार्गों के विस्तार से आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है। प्रौद्योगिकी विकास का आर्थिक विकास से बहुत गहरा सम्बन्ध है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की कोटा में स्थापना की गई है। इससे तकनीकी व प्रबंधन में दक्ष लोगों की उपलब्धता बढ़ रही है जो राज्य के आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यही नहीं प्रौद्योगिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में ‘सूचना प्रौद्योगिकी पार्क’ और ‘नॉलेज कॉरीडोर’ की स्थापना के लिए भी कार्य प्रगति पर है।

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि राजस्थान के आर्थिक विकास में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न घटक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *